Pages

Monday, April 23, 2012

Bihar's Farmer Make More Money from Pangesius Fish

                                        

पटना। बिहार के किसानों की तकदीर पंगेसियस मछली बदल देगी। 100 से 125 रुपये प्रति किलो बाजार में उपलब्ध मछली की इस प्रजाति की न्यूनतम उत्पादन दर 20 टन प्रति हेक्टेयर है। हर वर्ष 16 लाख रुपये की आय होगी। किसान मत्स्य पालन में अपनी किस्मत आजमाएं तो कुछ वर्षो में वे करोड़पति बन सकते हैं। यह सपने शनिवार को पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री गिरिराज सिंह ने किसानों को दिखाए।

सोन भवन में मछली पालन पर आयोजित कार्यशाला में उन्होंने कहा कि किसानों को देना बैंक उन सभी किसानों को लोन देगी जो मत्स्य पालन करना चाहते हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश के मत्स्य पालकों की तस्वीर भी प्रस्तुत की और कहा कि पेट्रो डॉलर से पानी का पैसा किसी मायने में कम नहीं है। मौके पर एक पुस्तक का लोकार्पण हुआ जिसमें प्रधान सचिव सुधीर कुमार, निदेशक निशात, देना बैंक के महाप्रबंधक राजीव रंजन मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment